तुम मुरझाओ नहीं - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

2 min read · 12.4K reads

तुम मुरझाओ नहीं

तुम्‍हें कोई नहीं रौंद सकता
कोई नहीं कुचल सकता

भला दूब को कोई रौंद पाया है आजतक
उसे कोई कुचल पाया है अबतक

उसे लाख रौंदो
लाख कुचलो
वह उग ही आती है
धरती का सीना फाड़कर
उद्भिज की तरह

तुम बिलकुल वही दूब हो
जिसकी जड़ें बहुत-बहुत गहरी होती हैं
पाताल तक

शैतानों की टापें तो हवा-हवाई होती हैं!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like