मुखौटा - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

6 min read · 12.4K reads

शैतान होना सबसे अच्‍छा है
क्‍योंकि शैतान कम से कम
प्रभु होने का ढोंग तो नहीं करता

विधर्मी होना सबसे अच्‍छा है
क्‍योंकि विधर्मी कम से कम
धार्मिक होने की पताका तो नहीं फहराते पिफरता

झूठा होना सबसे अच्‍छा है
क्‍योंकि झूठा कम से कम
सत्‍यवादी होने का डंका तो नहीं पिटते पिफरता

चोर होना/व्‍यभिचारी होना सबसे अच्‍छा है
क्‍योंकि चोर/व्‍यभिचारी कम से कम
संत होने की माला तो नहीं फेरते घूमता

धोखेबाज होना सबसे अच्‍छा है
क्‍योंकि धोखेबाज कम से कम
वफादार होने का दम्‍भ तो नहीं भरे पिफरता

भ्रष्‍ट होना सबसे अच्‍छा है
क्‍योंकि भ्रष्‍टाचारी कम से कम
ईमानदार होने का सर्टिपिफकेट तो प्राप्‍त नहीं करते पिफरता

दुर्जन होना सबसे अच्‍छा है
क्‍योंकि दुर्जन कम से कम
सज्‍जनता की गठरी तो खोलकर बैठा नहीं रहता

अमित्र होना सबसे अच्‍छा है
क्‍योंकि अमित्र कम से कम
मित्र होने का स्‍वांग तो नहीं रचता

और राष्‍ट्रद्रोही होना तो सबसे अच्‍छा है
क्‍योंकि राष्‍ट्रद्रोही कम से कम
राष्‍ट्रवादी होने की मुनादी तो नहीं पिटवाते फिरता।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like