लड़ना जरूरी है - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

लड़ो
क्योंकि लोगों ने लड़ना छोड़ दिया है

लड़ो
क्योंकि बगैर लड़े कुछ नहीं मिलता

लड़ो
क्योंकि बगैर लड़े घुट-घुटकर जीना पड़ता है

लड़ो
क्योंकि अभी तक तुम्हें जो कुछ भी मिला है
लड़कर ही मिला है

लड़ो
क्योंकि लड़ने वाले का इंतजार होता है

लड़ो
क्योंकि नहीं लड़ने से ही जंगलराज कायम होता है

लड़ो
क्योंकि बगैर लड़े इंसान पिट्ठू बन जाता है

लड़ो
क्योंकि जो लड़ेगा वही बचेगा

लड़ो
क्योंकि बगैर लड़े
इंसान को अंधा, बहरा, गूंगा और लूला माना जाता है

लड़ो
क्योंकि नहीं लड़ोगे तो लोग तुम्हें खा लेंगे

लड़ो
क्योंकि बगैर लड़े अग्नि स्वर्ग से पृथ्वी पर नहीं लाई जाती

लड़ो
क्योंकि तुम्हारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं

लड़ो
क्योंकि पाने के लिए ही तुम्‍हारे पास सारा जहान है।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे