कम्युनिस्ट कौन है? - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

कोई ब्राह्मण है तो कोई भूमिहार है
कोई राजपूत है तो कोई कायस्थ है
कोई जाट है तो कोई गुर्जर है
कोई यादव है तो कोई कुर्मी है
कोई मराठा है तो कोई इझावा है
कोई पटेल है तो कोई कुनबी है
कोई वोक्कालिंगा है तो कोई लिंगायत है
कोई रेड्डी है तो कोई कम्मा है
कोई बनिया है तो कोई कोयरी है
कोई बढ़ई है तो कोई हज़्ज़ाम है
कोई कहार है तो कोई कुम्हार है
कोई महार है तो कोई मांग है
कोई मातंग है तो कोई कापू है
कोई चमार है तो कोई पासवान है
कोई वाल्मीकि है तो कोई खटिक है
कोई धोबी है तो कोई पासी है

कम्युनिस्ट कौन है?

और अगर आप कुटिल कम्युनिस्ट नहीं हैं
सच्चे कम्युनिस्ट हैं
तो यकीन मानिए
आपको कम्युनिस्ट नहीं रहने दिया जाएगा।

(आन्ध्र प्रदेश के क्रान्तिकारी दलित लोकगायक ग़दर को समर्पित, जिन्होंने अपने विचारों की घनघोर उपेक्षा से तंग आकर अपने कम्युनिस्ट ग्रुप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया)
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like