जाति की महत्ता - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

भूमिहार मिलता है
तो भूमिहार हो जाता है

ब्राह्मण मिलता है
तो ब्राह्मण हो जाता है

राजपूत मिलता है
तो राजपूत हो जाता है

कायस्थ मिलता है
तो कायस्थ हो जाता है

बनिया मिलता है
तो बनिया हो जाता है

जाट, गुर्जर मिलते हैं
तो जाट, गुर्जर हो जाता है

यादव मिलता है
तो यादव हो जाता है

कुर्मी, कोयरी मिलते हैं
तो कुर्मी, कोयरी हो जाता है

चमार मिलता है
तो चमार हो जाता है

पासवान, खटिक मिलते हैं
तो पासवान, खटिक हो जाता है

अब सवाल यह पैदा होता है
कि आधुनिक भारत में
जाति की यह अवसरवादिता है
या उसकी महत्ता?
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like