चोर और चोर - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

6 min read · 12.3K reads

पूस का महीना था
और पूरबा सायँ-सायँ करती हुई
बेमौसम की बरसात झहरा रही थी
जो जीव-जंतुओं की हड्डियों में छेद कर जाती थी
और उसे उस बीच चैराहे पर
उस रोड़े और पत्थर बिछी हुई रोड पर
बूटों की नोंक पर
फुटबॉल की तरह उछाल दिया जाता था

तत्पश्चात् उसकी फ्रैक्चर हो चुकी हुई देह पर
बेल्टों की तड़ातड़ी बारिश शुरू कर दी जाती थी
उसे लातों, घुस्सों, मुक्कों, तमाचों
रोड़े और पत्थरों से पीट-पीटकर
अंधा, बहरा, गूँगा और लूला बना दिया गया था
उसे बाँसों ओर लकड़ियों से भी डंगाया जा रहा था
उसके ऊपर लोहे की रॉडों का ताबड़तोड़ इस्तेमाल करके
उसके दिमाग को सुन्न कर दिया गया था

और उस सबसे भी नहीं हुआ
तो उसके लहूलुहान मगज पर
चार बोल्डरों को और पटक दिया गया
जुर्म उसका यही था
कि वह बनिए की दुकान में
चोरी करते हुए पकड़ा गया था
दुनिया के सबसे बड़े और महान लोकतंत्र में
मानवाधिकार का साक्षात् उल्लंघन हो रहा था

और ऐन उसी रोज़ एक चोर और पकड़ा गया था
जो राष्ट्र का अरबों रुपया डकार गया था
लेकिन उसके लिए एयरकंडीशंड जेल का निर्माण हो रहा था!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी