अपने-अपने अंधविश्वास - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

7 min read · 12.4K reads

ब्राह्मणों को राजपुतों से एलर्जी है
तो राजपुतों को भूमिहारों से

कायस्थों को राजपुतों से एलर्जी है
तो राजपुतों को ब्राह्मणों से

कायस्थ भूमिहार को दोस्त मानते हैं
तो ब्राह्मण खत्रियों को

भूमिहार को यादवों से एलर्जी है
तो यादवों को ब्राह्मणों से

यादवों से कायस्थ घृणा करते हैं
तो यादव कुर्मी-कोयरिओं से

यादव राजपुतों को पसंद करते हैं
तो जाट-गुर्जर यादवों को

ब्राह्मण बनियों को दोस्त मानते हैं
तो बनिये ब्राह्मण-यादव दोनों को

कुर्मियों-कोयरिओं की कायस्थों से दोस्ती है
तो भूमिहारों की कुर्मियों-कोयरिओं से

जाटों-गुर्जरों को चमारों से एलर्जी है
तो चमारों को यादवों से

खटिकों को चमारों से एलर्जी है
तो पासवानों को भी चमारों से

धोबियों को पासियों से एलर्जी है
तो वाल्मीकियों को चमारों से

चमारों की ब्राह्मणों से दोस्ती है
तो राजपुतों की चमारों से दुश्मनी

वाल्मीकियों की बनियों से दोस्ती है
तो खटिकों की यादवों से

पासवानों को भूमिहार पसंद है
तो मल्लाहों को राजपूत

हज़्ज़ामों की राजपुतों से यारी है
तो कुम्हारों, कहारों और बढ़इयों की यादवों से

यादवों की मुसलमानों से दोस्ती है
तो द्विजों की मुसलमानों से दुश्मनी

इस दोस्ती और दुश्मनी की गांठें
भविष्य में कुछ और मजबूत होंगी
भारत की तस्वीर
कुछ और अजब-गजब होंगी।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like