बालीं पे हो ऐ जान जो रानाई से गुज़रे

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

बालीं पे हो ऐ जान जो रानाई से गुज़रे

मुर्दा मिरा देखे जो मसीहाई से गुज़रे

ग़म मरने का अपने तो न था गोर में जाकर

अंदेशे हज़ारों तिरी रानाई से गुज़रे

दीवाने से पुर्सिश है न वीराने से हासिल

नादानी में क्यों होए तू दानाई से गुज़रे

भरिये वहीं तक जिस में न छलके मिरे साहिब

इस तरह की हम लाफ़-शकेबाई से गुज़रे

कहते थे वो कल सुन के 'नसीम' आप का चर्चा

अक्सर हैं इधर से भी वो सौदाई से गुज़रे

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशी