सौ दिन को मारग तहाँ की बिदा माँगी पिया - पद्माकर

पद्माकरपद्माकर

2 min read · 12.4K reads


सौ दिन को मारग तहाँ की बिदा माँगी पिया ,
प्यारो पदमाकर प्रभात राति बीते पर ।
सो सुनि पियारी पिय गमन बराइबे को ,
आंसुन अन्हाइ बैठी आसन सुतीते पर ।
बालम बिदेसै तुम जात हौ तो जाउ पर ,
साँची कहि जाउ कब ऎहौ भौन रीते पर ।
पहर कै भीतर कै दोपहर भीतर ही ,
तीसरे पहर केधौँ साँझ ही बितीते पर ।
 
पद्माकर का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
पद्माकर
About the poet

पद्माकर

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like