घूंघट की धूम के सुझूम के जवाहिर के - पद्माकर

पद्माकरपद्माकर

2 min read · 12.4K reads


घूंघट की धूम के सुझूम के जवाहिर के ,
झिलमिल झालर की भूमि लौं झुलत जात ।
कहैं पदमाकर सुधाकर मुखी के हीर ,
हारन मे तारन के तोम से तुलत जात ।
मंद मंद मैकल मतँग लौं चलेई भले,
भुजन समेत भुज भूसन डुलत जात ।
घांघरे झकोरन चहूंधा खोर खोरन मे ,
खूब खसबोई के खजाने से खुलत जात ।


पद्माकर का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
पद्माकर
About the poet

पद्माकर

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like