आजु दिन कान्ह आगमन के बधाए सुनि - पद्माकर

पद्माकरपद्माकर

2 min read · 12.4K reads


आजु दिन कान्ह आगमन के बधाए सुनि ,
छाए मग फूलन सुहाए थल थल के ।
कहैँ पदमाकर त्योँ आरती उतारिबे को ,
थारन मे दीप हीरा हारन के छलके ।
कंचन के कलस भराए भूरि पन्नन के ,
ताने तुँग तोरन तहाँई झलाझल के ।
पौर के दुवारे तैँ लगाय केलि मँदिर लौ,
पदमिनि पांवडे पसारे मखमल के ।


पद्माकर का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
पद्माकर
About the poet

पद्माकर

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like