हक़ और घर - उज़ैर रहमान

Ozair RahmanOzair Rahman

2 min read · 12.9K reads

कभी इन चिड़ियों से भी पूछना है
तुम्हारा घर कहाँ है
ये घर है क्या ये घर है कब
हुआ करता है किस का ये
रिटाइर हो चुका हूँ मैं
जो कहते हैं वो कॉलेज था
ग़लत हैं वो
है कब पहचान रिश्तों की
है कब पहचान जगहों की
वो मेरा घर था मेरी जान
वही हर रोज़ का जाना
क़तारें कमरों की होतीं
बड़े कुछ और कुछ छोटे
मगर वो सारे अपने थे
मैं संग बच्चों के रहता था
बहुत कुछ सीखता उन से
कभी उन को सिखाता भी
वो मेरा घर था मेरा हक़ था उस पर
ज़ियादा गर नहीं तो कम भी कब था
अभी भी सारे कमरे हैं
अभी भी सारे बच्चे हैं
मगर वो हक़ नहीं है
वो बस अब घर नहीं है
कहाँ जाऊँ मैं उनमें अब
क़तारों में हैं कमरे जैसे थे वो
क्लासों में हैं बच्चे जैसे थे वो
हूँ मैं बस घर से बाहर
सुनाई देगी गर जाऊँगा ख़ुद आवाज़ अपनी
वहाँ बच्चे नहीं होंगे हाँ बस आवाज़ें लौटेंगी
मैं डर जाऊँगा वापस आऊँगा वो घर नहीं है
वहाँ अब मेरा कोई हक़ नहीं है
बरस बीते हैं तब ये जान पाया दर्द क्या है
हमारी बेटियाँ क्यूँ यूँ तड़पती हैं
जब उन की डोली उठती है
उन्हें महसूस हो ये अब नहीं घर
नहीं है हक़ कोई इन का अब उस पर
ये हक़ है अस्ल जो है घर का मालिक
अगर हक़ है तो फिर घर है
नहीं है तो पटख़ लो पाँव कितने
नहीं वो घर तुम्हारा अब
वो कॉलेज हो या माईका!
कहावत है मकीं से ही मकाँ है
ग़लत मैं क्यूँ कहूँ होगा
मगर मेरे लिए ऐसा नहीं है
हमेशा से मकाँ से ही मकीं जाना
हों ये हालात अपने ख़ुद
या फिर हों बेटियों के वो
यही कड़वा वो सच है जो निगलना है
मुझे भी बेटियों को भी
मुझे अपनी ही कड़वाहट से है
दो चार होना अब
सदी बीती है आधी जब
छिना है एक घर मेरा
मिलेगा दूसरा अब कब
इकट्ठा ही मिले शायद
दोबारा फिर रिटाइर हूँ
दोबारा घर का हो अफ़्सोस
या फिर घर न होने का

Ozair Rahman
About the poet

Ozair Rahman

Ozair Rahman taught as an Associate Professor of English literature in the University of Delhi for 44 years. Initially, he used to write in English and came back to his first love Urdu by the end of his teaching career. He got into Civil Services in mid 70s b…

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like