दर्द की आवाज़

Ozair RahmanOzair Rahman

2 min read · 13.0K reads

उड़ती देश में गर्द नहीं है

तुम्हें ज़रा भी दर्द नहीं है

देश है अपना मानते हो ना

दुख जितने हैं जानते हो ना

पेड़ है एक पर डालें बहुत हैं

डालों पर टहनियाँ बहुत हैं

पत्ते हैं रोज़ाना उगते

पीले लेकिन गिरते रहते

तुम हो माली नज़र कहाँ है

चमन की सोचो ध्यान कहाँ है

क्या तुम से हर फ़र्द नहीं है

तुम्हें ज़रा भी दर्द नहीं है

चुना तुम्हें है कहेंगे क़िस्से

देश दिखे जब हिस्से हिस्से

लोग परेशाँ आग ज़नी है

और विचारों में भी ठनी है

नज़रें चुरा कर यूँ ना बैठो

आगे आ कर चक्र तो फेंको

तुम चुप हो सब बोल रहे हैं

पँख वो अपने तोल रहे हैं

कहे न कोई मर्द नहीं है

तुम्हें ज़रा भी दर्द नहीं है

बड़े भाई हो सबक़ तो सीखो

चारों ओर हैं छोटे देखो

लड़ लड़ कर बर्बाद हैं सारे

काटना मारना धर्म बना रे

वहाँ मस्जिदों में बम फटते

धर्म है एक वो फिर भी लड़ते

चले थे फ़ख़्र से सर ऊँचा था

गढ़े थे हाएल कब देखा था

आज हुए क्या देख रहे हो

चक्कर गिध के देख रहे हो

अरे क्यूँ चेहरा ज़र्द नहीं है

तुम्हें ज़रा भी दर्द नहीं है

होश में आओ वक़्त अभी है

रहबर हो और समय यही है

जीत चुनाव फ़िक्र सही है

पर हो क्या गर देश नहीं है

दूर देखना जुर्म कहाँ है

सीखने में कोई शर्म कहाँ है

बड़े हो गर तो बन के दिखाओ

कहाँ है शफ़क़त ले कर आओ

धर्म कभी बेदर्द नहीं है

तुम्हें ज़रा भी दर्द नहीं है

आज नहीं तो कल समझोगे

लुट जाओगे तब समझोगे

प्यार से बढ़ कर अस्त्र नहीं कुछ

घटिया झूट से वस्त्र नहीं कुछ

बोया जो है वही काटोगे

फिर उन के तलवे चाटोगे

हाथों में कश्कोल रहेंगे

गले में अपने ढोल रहेंगे

फिर सर ऊँचा करते रहना

बन जाना फिर देश का गहना

जागो हवा अभी सर्द नहीं है

तुम्हें ज़रा भी दर्द नहीं है

Ozair Rahman
About the poet

Ozair Rahman

Ozair Rahman taught as an Associate Professor of English literature in the University of Delhi for 44 years. Initially, he used to write in English and came back to his first love Urdu by the end of his teaching career. He got into Civil Services in mid 70s b…

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी