मिटाने के लिए दिन को अँधेरा रोज आता है - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads


मिटाने के लिए दिन को अँधेरा रोज़ आता है
उजाला बाँटने फिर भी सवेरा रोज़ आता है

अभी भी प्यास धरती की उसे काफ़ी नहीं लगती
बरसता ही नहीं, बादल घनेरा रोज़ आता है

कभी अपने लिए दो-चार पल जीना नहीं चाहा
तभी सबके लबों पर नाम तेरा रोज़ आता है

प्रवासी पंछियों को प्यार दो, इनको डराओ मत
 हज़ारों मील चल कर कोई डेरा रोज़ आता है  ?

कटे उस पेड़ को तो हो गए हफ़्तों मगर अब भी
परिन्दा ढूँढने अपना बसेरा रोज़ आता है

ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनी