मान लिया वो ही जो दर्पण कहता है - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads


मान लिया वो ही जो दर्पन कहता है
वर्ना अपना चेहरा किसने देखा है

चार मुलाक़ातों में लगता है ऐसा
जैसे तुमसे सौ जन्मों का नाता है

होड़ लगी है सबसे आगे रहने की
बच्चों पर ये बोझ ज़रा कुछ ज़्यादा है

देखो तो दौलत ही सुख है,सब कुछ है
सोचो तो ये सब नज़रों का धोखा है

सबकी अपनी-अपनी एक लड़ाई है
साथ नहीं कोई, हर शख्स अकेला है
ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like