मदद करना बहुत दुश्वार था - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads




मदद करना बहुत दुश्वार था
ज़रूरतमंद भी खुद्दार था

जहाँ बिकने को थे बेताब सब
हमारे हर तरफ बाज़ार था

रियाया दे रही थी थैलियाँ
सियासत का अजब दरबार था

ज़रूरत पर पडोसी आ गए
ये उसका प्रेम था, व्यवहार था

मैं खुश था मुफ़लिसी में इसलिए
कि मेरे पक्ष में परिवार था
ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like