स्वप्न-बीज - ओमप्रकाश मेहरा

ओमप्रकाश मेहराओमप्रकाश मेहरा

8 min read · 12.4K reads

प्रकाश यहाँ असम्भव है
सपनों का होना
सदा हादसा बना है
यहाँ गुनगुनाहट एक सहमी हुई-सी
ख़्वाहिश हो सकती है बस?
मेरे पास एक उम्मीद का दीया है
और इस बियाबान में अँधेरा घना है
हाँ, मेरे पास
एक मिट्टी का दीया है, और उसकी सिहरती हुई लौ
धरती की हरियाली
और छाँह भरी अमराई का
धूमिल पड़ चुका एक चित्र
जीवन के नाम पर मात्र एक पूँजी है मेरे पास
उसे कोई धूल-भरी आँधी
किसी बियाबान में उड़ा न ले जाए
यही मेरे अस्तित्व की
दारुणतम चिन्ता है
और मेरी जिजीविषा
का उत्कटम आधार
बावजूद इसके
कि हज़ार-हज़ार प्रतिबन्धों
से घिरा हूँ मैं

कहीं न कहीं
रोपना चाहता हूँ
एक सपने के बीज
एक लहलहाती फसल के लिए
वैसे मुझे कोई हक़ नहीं
कि तुम्हारी धरती पर यह सब करूँ
और तुम्हारी व्यवस्था के लिए
तैयार करूँ एक असुविधा भरा ख़लल
तुम्हारी व्यवस्था में तो
बिना इजाज़त
एक पौधे का जन्म लेना तक
बग़ावत है—
इस तरह की व्यर्थ
बातों के लिए
कोई गुंजाइश नहीं है वहाँ
वैसे यदि तुम सुन सको तो
चुपके से
यह भी बताना चाहूँगा तुम्हें
तुम्हारी यह व्यवस्था अब जर्जर हो चुकी है
और किसी भी दिन
उसके पाये टूटकर
ढह जाएँगे
इसलिए मत टोको मुझे
उसे भहराकर गिर पड़ने के पहले
यदि मैं कर पाया
वह सब जो मैं सोचता हूँ
उसका भी सुयश मिलेगा
तुम्हें ही
आने वाला वक़्त
और आने वाली पीढ़ियाँ
तुम्हारी ध्वस्त व्यवस्था के बीच
मेरे द्वारा रोपे हुए
स्वप्न के ही सहारे
फिर बुनेंगी जीवन की नयी
व्यवस्था के आकार
शायद मैं नहीं होऊँगा तब
लेकिन मेरा स्वप्न-बीज
तब तक हो उठा होगा
पल्लवित साकार।
ओमप्रकाश मेहरा
About the poet

ओमप्रकाश मेहरा

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी