कबुत्तरपनि - ओम पुरोहित ‘कागद

ओम पुरोहित ‘कागदओम पुरोहित ‘कागद5 Sept 1957 – 12 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads


आप
कबूतर की तरह
आंख मूंद कर
नहीँ बच सकते
...आपको देखना ही होगा
जो तुम्हारी ओर
बढ़ रहे हैं वे
पालतू बिल्लियोँ सरीखे
हरगिज नहीँ हैँ
तुम्हारा ये कबूतरपन
उनकी पूंजी
और
आपकी मौत का
साक्षात कारण है !

या तो आपको
दौड़ कर
बिल्लियों से
निकलना होगा
बहुत दूर
या फिर
झपटना ही होगा
पलट कर उन पर !

याद रखना
आपका कबूतरपना
जंग मेँ
हार की स्विकारोक्ति है
आपकी अपनी !
ओम पुरोहित ‘कागद
About the poet

ओम पुरोहित ‘कागद

View profile & all 67 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like