ये रिश्ता हर सफ़र हर मोड़ पर हर बार मिलता है - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

ये रिश्ता हर सफ़र हर मोड़ पर हर बार मिलता है ।
तुम्हारी हर कहानी में मेरा किरदार मिलता है ।

मेरी कमज़ोर हालत का असर सब पर हुआ कैसे,
मैं जिसके पास जाता हूँ वही बीमार मिलता है ।

नई क़लमी तिजारत का ये फल हासिल हमको,
कि हर मौसम में अब हर फल सरे बाज़ार मिलता है ।

कम अज़ कम आज तो आवारगी की छुट्टी कर देते,
बड़ी मुश्किल से हफ़्ते भर में इक इतवार मिलता है ।

हवा के रुख़ बदलने की ख़बर उड़ने से पहले ही,
वो अपना रुख़ बदलने के लिए तैयार मिलता है ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like