ये न समझो ऐसा वैसा वास्ता सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

ये न समझो ऐसा वैसा वास्ता सूरज से है ।
ये सफ़र ऐसा है अपना सामना सूरज से है ।

हम सितारों की तरह छोटे हैं तो छोटे सही,
झूठ क्यूँ बोलें हमारा सिलसिला सूरज से है ।

ये न सोचो रात भर करना पड़ेगा इन्तज़ार,
बस ये समझो रात भर का फ़ासला सूरज से है ।

बेतवज्जो हो गई उसके चराग़ों की चमक,
इस क़दर वो इसलिए शायद ख़फ़ा सूरज से है ।

रात में दरिया किसी को क्या दिखा पाएगा अक्स,
ये सिफ़त पानी की मिस्ले आइना सूरज से है ।

धूप खाने में कहीं पानी न मर जाए ‘नदीम’,
हमको अन्देशा इसी नुक़्सान का सूरज से है ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like