उसका क्या वो दरिया था उसको बहना ही बहना था - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

उसका क्या वो दरिया था उसको बहना ही बहना था ।
लेकिन तुम तो पर्वत थे, तुमको तो साबित रहना था ।

कितनी जल्दी उसके चेहरे पर तब्दीली आई थी,
थोड़ी देर ही पहले उसने अपना रुतबा पहना था ।

उसके काँधों पर ही ज़िम्मेदारी थी तामीरी की,
उसको बुनियादी होने का ग़म सहना ही सहना था ।

दोनों थे बरअक्स मगर दोनों ही मेरे साहिल थे,
मुझको दोनों ही जानिब से हाथ मिला कर रहना था ।

घर से निकला था ये सोच के ये, ये कहना है उनसे,
लौटा तो कुछ याद न था क्या कह आया क्या कहना था ।

हम चलते या रुकते हर सूरत में धूप की चाँदी थी,
पेड़ बहुत थे रस्ते में लेकिन हर पेड़ बरहना था ।

मौक़ा देख के बात बदल देने की फ़ितरत फ़ैशन है,
अपनी बात पे क़ायम रहने का किरदार तो गहना था ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like