थोड़ा-सा वक़्त के जो तक़ाज़े बदल गए - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

थोड़ा-सा वक़्त के जो तक़ाज़े बदल गए ।
उनके तमाम नेक इरादे बदल गए ।

हम अपनी कैफ़ियत से सुबकदोश क्या हुए,
गुस्ताख़ आरज़ूओं के लहजे बदल गए ।

बनना था जिनको हाल के हालात का बदल’
मैं उनसे पूछता हूँ वो कैसे बदल गए ।

अब भी मक़ाम-ओ-मर्तबा अपनी जगह पे हैं,
लेकिन वहाँ पहुँचने के रस्ते बदल गए ।

जारी है अब भी मुर्दा रिवायात का सफ़र,
मय्यत थी जिन पे सिर्फ़ वो काँधे बदल गए ।

ज़ाहिर करें जो बात वो ज़ाहिर न हो ’नदीम’,
इज़हार के वो तौर-तरीक़े बदल गए ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like

इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाप्रेम के आस-पासप्रेम एकनिष्ठ होता हैपीड़ाएँ बहुवचन।— अमर दलपुरागंगा का किनारा - नज़्मख़ामोश फ़ज़ाओं का वो पुर-कैफ़ नज़ारावो नूर-ए-सहर और वो गंगा का किनारा— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीशायद कि बहार आई - नज़्मआह-ए-दिल-ए-मुज़्तर की तासीर नज़र आईक्या ख़्वाब-ए-मोहब्बत की ता'बीर नज़र आई— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीज़ेहरा ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा है - नज़्म'ज़ेहरा' ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा हैहालाँकि दर-ईं-अस्ना क्या कुछ नहीं देखा है— ज़ेहरा निगाहमता-ए-अल्फ़ाज़ - नज़्मये जो तुम मुझ से गुरेज़ाँ हो मिरी बात सुनोहम इसी छोटी सी दुनिया के किसी रस्ते पर— ज़ेहरा निगाह