सोच रहा हूँ ख़ुद्दारी के जज़्बे की ताईद करूँ - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

सोच रहा हूँ ख़ुद्दारी के जज़्बे की ताईद करूँ
उसके आगे ही उसकी लफ़्फ़ाज़ी की तरदीद करूँ

वो मामूर हुआ है मेरी बेदख़ली के सीने पर
और मुझे ये हुक्म हुआ है मैं उसकी ताईद करूँ

बच्चों पर अपनी तहज़ीब मुसल्लत करना मुश्किल है
बेहतर ये है मैं ही अपनी क़द्रों की तज्दीद करूँ

क्या ख़ुद को तहलील करूँ इस बस्ती के दुहरेपन में
दिल में ग़म हो और लबों को हँसने की ताकीद करूँ

इतने दिन में यार मिले तो उससे कैसे मिलते हैं
तुम इससे भी नावाक़िफ़ हो तुमसे क्या उम्मीद करूँ

मुझमें भी वो तुझमें भी वो इसमें भी वो उसमें भी
किस-किस की तारीफ़ करूँ मैं किस-किस की तन्क़ीद करूँ
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like