सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो ।
हर बात पे ये मत कहो शमशीर निकालो ।
हालात पे रोने से फ़क़त कुछ नहीं होगा,
हालात बदल जाएँ वो तदबीर निकालो ।
देखूँ ज़रा कैसा था मैं बेलौस[1] था जब तक,
बचपन की मेरे कोई सी तस्वीर निकालो ।
सय्याद[2] को सरकार सज़ा बाद में देना,
पहले मेरे सीने में धँसा तीर निकालो ।
दुनिया मुझे हैवान समझने लगी, अब तो,
गर्दन से मेरी धर्म की ज़ंजीर निकालो ।
हर बात पे ये मत कहो शमशीर निकालो ।
हालात पे रोने से फ़क़त कुछ नहीं होगा,
हालात बदल जाएँ वो तदबीर निकालो ।
देखूँ ज़रा कैसा था मैं बेलौस[1] था जब तक,
बचपन की मेरे कोई सी तस्वीर निकालो ।
सय्याद[2] को सरकार सज़ा बाद में देना,
पहले मेरे सीने में धँसा तीर निकालो ।
दुनिया मुझे हैवान समझने लगी, अब तो,
गर्दन से मेरी धर्म की ज़ंजीर निकालो ।








