सपने में गिरते देखे थे पक्के पक्के फल - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

सपने में गिरते देखे थे पक्के-पक्के फल ।
आँख खुली तो हाथ में आए कच्चे-कच्चे फल ।

हम ठेले तक पहुँचें-पहुँचें इससे पहले ही,
सेठ महाजन छाँट के ले गए अच्छे-अच्छे फल ।

जीते जी रोटी न मिली जिस बूढ़ी काकी को,
उसकी तेरहवीं ने खाए महँगे-महँगे फल ।

भाव न कम हो जाएँ इस डर के मारे अक्सर,
सड़ जाते हैं गोदामों में रक्खे-रक्खे फल ।

देख के इतना ज़हर फ़िज़ाओं में डर लगता है,
सूख न जाएँ पेड़ों पर ही लटके-लटके फल ।

आज का बोया आज ही काटेंगे ये मत सोचो,
कुछ तो वक़्त लगेगा बीज को बनते-बनते फल ।

जिस-जिस ने मन्दिर में कुछ फल-फूल चढ़ाए ’नदीम’,
उस-उस ने परसाद में पाए मीठे-मीठे फल ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like