मज़लूम का जलाल है दुष्यन्त की ग़ज़ल - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

ग़ज़ल को नए तेवर देकर हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने वाले ग़ज़लकार दुष्यन्त कुमार को उनकी जयन्ती के मौक़े पर बतौर खिराज-ए-अक़ीदत

मज़लूम का जलाल है दुष्यन्त की ग़ज़ल ।
कमज़ोर की मजाल है दुष्यन्त की ग़ज़ल ।

झुलसा दिए हैं जिसने दरख़्तों के साए भी,
उस धूप का ज़वाल है दुष्यन्त की ग़ज़ल ।

जिनको जवाब देना है संसद के सामने,
उनके लिए सवाल है दुष्यन्त की ग़ज़ल ।

इक परकटे परिन्द में उड़ने का हौसला,
पैदा किया, कमाल है दुष्यन्त की ग़ज़ल ।

हिन्दी को बेमिसाल कोई माने या नहीं,
हिन्दी में बेमिसाल है दुष्यन्त की ग़ज़ल ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like