क्या कहा मुश्किल में राहत का नहीं होता वजूद - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

क्या कहा मुश्किल में राहत का नहीं होता वजूद ।
धूप ही के साये में होता है साये का वजूद ।

ऐे तअस्सुब इस तरह तू फूल कर कुप्पा न हो,
इस समुन्दर में है तेरा बुलबुले का सा वजूद ।

धर्म से आदम नहीं है आदमी से धर्म है,
गुल का ख़ुश्बू से नहीं गुल से है ख़ुश्बू का वजूद ।

मैं समुन्दर हूँ कोई तालाब या पोखर नहीं,
क्या मिटाएगी तमाज़त मेरे पानी का वजूद ।

मत उछालो मज़हबी नारों के पत्थर ऐे ’नदीम’
इनसे ज़ख़्मी हो न जाए भाईचारे का वजूद ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like