कभी नज़दीक आ जाना कभी कुछ दूर हो जाना - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

कभी नज़दीक आ जाना कभी कुछ दूर हो जाना ।
कभी मजबूर कर देना कभी मजबूर हो जाना ।

कभी मेआर से नीचे न गिरना आईना हो तुम,
अगर गिरना ही पड़ जाए तो चकनाचूर हो जाना ।

ये मौक़ा ही न देना राख का सौदा करे कोई,
कभी जलने की नौबत आए तो काफ़ूर हो जाना ।

मुझे हँसने की ख्वाहिश हो तो मैं तुझको हँसाता हूँ,
मुझे मसरूर करता है तेरा मसरूर हो जाना ।

न अब वो रंग है दिलकश न ख़ुशबू है मगर फिर भी,
चमन को फल रहा है फूल का मशहूर हो जाना ।

कोई तदबीर उसको भूलने की ढूँढ़ लूँ वर्ना,
बहुत तकलीफ़ देगा ज़ख्म का नासूर हो जाना ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय