हवा बन कर तुम्हारी खुशबू को फैला दिया हमने - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

हवा बन कर तुम्हारी ख़ुशबू को फैला दिया हमने
ज़रा सोचो कहाँ थे तुम कहाँ पहुँचा दिया हमने

भले ही जल के हमको राख हो जाना पड़ा लेकिन
तुम्हारे प्यार को उस राख से चमका दिया हमने

हमारे झूट को भी सच समझ कर मुतमइन है वो
बहुत हैरान हैं हम वाह क्या समझा दिया हमने

किसी के दर्द की आवाज़ सुन कर चीख़ कर रोए
अचानक अपने ही एहसास को चौंका दिया हमने

न हमसे जब सुलझ पाया तो फिर सुलझे तरीक़े से
उस उलझे मसअले को और भी उलझा दिया हमने
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like