चारा नहीं था कोई ये झूटी दलील थी - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

चारा नहीं था कोई ये झूटी दलील थी ।
कोशिश नहीं की तुमने अगरचे सबील[1] थी ।

अफ़्सोस तुम मिले थे मुझे ऐसे मोड़ पर,
मेरी हर एक आरज़ू जब खुदकफील[2] थी ।

जिस दिन गए वो, जाग के देखा था मैंने ख़ुद,
उस दिन की रात और दिनों से तवील[3] थी ।

ऐसा पहाड़ टूट पड़ा, ख़्वाहिशात का,
मिस्मार[4] हो गई जो अना की फ़सील[5] थी ।

राह-ए-ख़ुदा पे चलने की हिम्मत नहीं रही,
राह-ए-वफ़ा ही इतनी ज़ियादा तवील थी ।

पत्थर बनी है राह का सीरत[6] मेरी ’नदीम’
कल तक ये ज़िन्दगी के लिए संग-ए-मील थी ।

ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like