आँधियों में भी न चूके ज़ुल्म से लम्बे दरख़्त - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

आँधियों में भी न चूके ज़ुल्म से लम्बे दरख़्त ।
जब गिरे तो, दूसरों को ले मरे लम्बे दरख़्त ।

दूब सब्ज़ा, तुन्द तूफ़ानों में भी, बेफ़िक्र था,
कुछ हवा सनकी तो काँपे खौफ़ से लम्बे दरख़्त ।

डूबने वाले का बन जाता है तिनका आसरा,
देखते रहते हैं साहिल पर खड़े लम्बे दरख़्त ।

आशियाने तो न जाने कब से जलते आए हैं,
आज तक ऐ बिजलियो कितने जले लम्बे दरख़्त ।

धूप उन मासूम सब्ज़ों की ये खाते हैं ’नदीम’
जिनमें पल-बढ़ कर हुए इतने बड़े लम्बे दरख़्त ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like