आग से आग लगा कर वो उजाले में रहे - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

आग से आग लगा कर वो उजाले में रहे ।
दीप से दीप जला कर हम अन्धेरे में रहे ।

धूप बेहतर थी ये एहसास हुआ तब हमको,
चन्द पल जब किसी एहसान के साए में रहे ।

आपको हमने, हमें आप ने समझा दुश्मन,
हम भी धोके में रहे आप भी धोके में रहे ।

ये ख़रीदार की क़िस्मत नहीं चालाकी है,
ये जो ईमान भी तुम बेच के घाटे में रहे ।

कोई किरदार भी अंजाम को पहुँचा है तेरा ?
कोई कब तक तेरे बेसूद फ़साने में रहे ।

हम तो शतरंज के मोहरे थे हमारा क्या था,
हम कभी अपने कभी ग़ैर के ख़ाने में रहे ।
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like