पूँजी तेरी देह में कितने सारे हाथ
जब मन करे ख़रीद ले पीएसयू इक साथ ।
हर सरकारी कम्पनी हुई झाड़ - झँखाड़
वह उनको यों बेचता जैसे कोई कबाड़ ।
एनपीए में बैंक का हुआ हाल-बेहाल
पूँजी के गणदेवता लेकिन मालामाल ।
अभी हाल कुछ ठीक है, अभी अनबिके खेत
पर हर सू मण्डरा रहे हैं पूँजी के प्रेत ।
जिसका हिय निर्मल नहीं घर में भूँजी भॉंग
वह जनसेवक का करे उतना मौलिक स्वाँग ।
कभी कहावत थी सुनी आज हुई वह सिद्ध
घर का जोगी जोगड़ा आन गॉंव का सिद्ध ।
नींद गई सपने गए सब क़िस्मत की बात
इक जोगी को मिल गई सत्ता की सौगात ।
लोकतंत्र में जब कभी होगा निबल विपक्ष
होगी सत्ता निरंकुश सुख जाएगी भच्छ[1] ।
तुलसी बाबा की सुनो करते जाओ काम
होगा जीवन में वही जो रचि राखे राम ।
सांस-सांस होगी कठिन इक दिन जल भी गोल
पैदल चलने पर कभी यहाँ लगेगा टोल[2] ।
जब मन करे ख़रीद ले पीएसयू इक साथ ।
हर सरकारी कम्पनी हुई झाड़ - झँखाड़
वह उनको यों बेचता जैसे कोई कबाड़ ।
एनपीए में बैंक का हुआ हाल-बेहाल
पूँजी के गणदेवता लेकिन मालामाल ।
अभी हाल कुछ ठीक है, अभी अनबिके खेत
पर हर सू मण्डरा रहे हैं पूँजी के प्रेत ।
जिसका हिय निर्मल नहीं घर में भूँजी भॉंग
वह जनसेवक का करे उतना मौलिक स्वाँग ।
कभी कहावत थी सुनी आज हुई वह सिद्ध
घर का जोगी जोगड़ा आन गॉंव का सिद्ध ।
नींद गई सपने गए सब क़िस्मत की बात
इक जोगी को मिल गई सत्ता की सौगात ।
लोकतंत्र में जब कभी होगा निबल विपक्ष
होगी सत्ता निरंकुश सुख जाएगी भच्छ[1] ।
तुलसी बाबा की सुनो करते जाओ काम
होगा जीवन में वही जो रचि राखे राम ।
सांस-सांस होगी कठिन इक दिन जल भी गोल
पैदल चलने पर कभी यहाँ लगेगा टोल[2] ।








