हे राम ! (दोहे) - ओम निश्चल

ओम निश्चलओम निश्चल15 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

ओला बारिश ले गई गेहूँ के सब रँग
रहा दैव को देखता कृषक बिचारा दँग ।

बीज दूध से थे पगे थी मिठास इकरास
मगर भाग्य को तनिक भी फ़सल न आई रास ।

भीतर-भीतर मच रहा कितना ही कोहराम
मंत्री क्या जाने, भला, जीवन का संग्राम ।

आधी फ़सलें चर गए गायों के सब झुण्ड
आधी शव-सी दिख रहीं जैसे हों नरमुण्ड ।

बचा रहा है फ़सल को होकर वह निष्काम
उधर विधायक बिक रहे कितने ऊँचे दाम ।

देखा, फ़सलें कर रहीं कैसा तो विश्राम !
दारुण दुख में फूटता मुँह से बस हे राम !!
ओम निश्चल
About the poet

ओम निश्चल

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी