चीख़ रस

ओम् प्रकाश आदित्यओम् प्रकाश आदित्य

1 min read · 12.4K reads

छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मत

कविता लता के ये सुमन मर जाएँगे

शब्द को उघाड़ो मत, अर्थ को पछाड़ो मत

भाषण-सा झाड़ो मत, गीत मर जाएँगे

हाथी से चिंघाड़ो मत, सिंह से दहाड़ों मत

ऐसे गला फाड़ो मत, श्रोता डर जाएँगे

घर के सताए हुए आए हैं बेचारे यहाँ

यहाँ भी सताओगे तो ये किधर जाएँगे?

ओम् प्रकाश आदित्य
About the poet

ओम् प्रकाश आदित्य

सुप्रसिद्ध हास्य कवि।

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like