न रम्ज़ में किसी मा'नी में न सवाल में है
ये मेरा खोया हुआ दिल तिरे ख़याल में है
न अब सुकून मिले ना इसे क़रार कहीं
न अब ख़मोश है दिल और न 'अर्ज़-ए-हाल में है
तिरी जबीं पे जो इक बार जगमगाया था
वो इक सितारा मेरे लम्हा-ए-विसाल में है
पलट के तू ने जो देखा तो यूँ लगा मुझ को
कि मेरे प्यार का हासिल तिरे कमाल में है
जो बे-क़रार थी कहने को वो ज़बाँ गुंग है
न ज़ीस्त रह गई इस में न ये मलाल में है








