इक अजब सरख़ुशी निगाह में है

नुसरत ज़ेहरानुसरत ज़ेहरा16 Dec 1971

1 min read · 12.4K reads

इक अजब सरख़ुशी निगाह में है

जैसे तू फिर से मेरी चाह में है

तू भी रह रह के मुझ को याद करे

मेरा भी दिल तिरी पनाह में है

तेज़ बारिश है और चराग़ मिरा

कैसा घमसान इस सिपाह में है

धूप सर पर बरहना-पा बे-घर

ख़ुद-फ़रामोशी तो गुनाह में है

चादर-ए-शब है और सफ़-ए-मातम

मुज़्महिल कोई रंज-ए-शाह में है

नुसरत ज़ेहरा
About the poet

नुसरत ज़ेहरा

जन्म : 16 Dec 1971 | कराची, सिंध

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like