यहाँ हवा के सिवा रात भर न था कोई

नुसरत मेहदीनुसरत मेहदी1 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

यहाँ हवा के सिवा रात भर न था कोई

मुझे लगा था कोई है मगर न था कोई

थी एक भीड़ मगर हम-सफ़र न था कोई

सफ़र के वक़्त जुदाई का डर न था कोई

वो रौशनी की किरन आई और चली भी गई

खुला हुआ मिरी बस्ती का दर न था कोई

बस एक बार वो भूला था घर का दरवाज़ा

फिर उस के जैसा यहाँ दर-ब-दर न था कोई

झुलस के रह गए आँगन में धूप से पौदे

कि साया-दार पुराना शजर न था कोई

ये और बात रहा बे-नियाज़ महफ़िल में

यूँ मेरे हाल से वो बे-ख़बर न था कोई

नुसरत मेहदी
About the poet

नुसरत मेहदी

View profile & all 51 Poems / Stories

More from नुसरत मेहदी

  1. उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गया - नुसरत मेहदी

    उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गयापत्ता वो अपनी शाख़ के रिश्तों से कट गया

    12.4K reads
  2. इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने के - नुसरत मेहदी

    इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने केये नए लोग हैं बर्बाद नहीं होने के

    12.4K reads
  3. कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँ - नुसरत मेहदी

    कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँरुस्वाइयों के ख़ौफ़ से मर जाऊँ क्या करूँ

    12.4K reads
  4. वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गई - नुसरत मेहदी

    वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गईन जाने क्या हुआ मुझ में थकान बैठ गई

    12.4K reads
  5. मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलो - नुसरत मेहदी

    मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलोतुम को सुनना मिरी आदत है चलो तुम बोलो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like