ख़ुद-कुशी - नून मीम राशिद

नून मीम राशिदनून मीम राशिद

5 min read · 12.4K reads

कर चुका हूँ आज अज़्म-ए-आखिरी
शाम से पहले ही कर देता था मै।
चाट कर दीवार को नोक-ए-ज़बाँ से ना-तवाँ
सुब्ह होने तक वो हो जाती थी दोबारा बुलंद
रात को जब घर का रूख़ करता था मैं
तीरगी को देखता था सिर-निगूँ
मुँह बसोरे रह-गुज़ारों से लिपटते सोग-वार
घर पहुँचता था मैं इंसानों से उकताया हुआ
मेरा अज़्म-ए-आख़िरी ये है के मैं
कूद जाऊँ सातवी मंज़िल से आज !
आज मैंने पा लिया ज़िंदगी को बे-नक़ाब
आता जाता था बड़ी मुद्दत से मैं
एक इश्‍वा-साज़ ओ हर्ज़ा-कार महबूबा के पास
उस के तख़्त-ए-ख़्वाब के नीचे मगर
आज मैंने देख पाया है लहू
ताज़ा ओ रख़्शां लहू
बू-ए-मय में बू-ए-खूँ उलझी हुई !
वो अभी तक ख़्वाब-गह में लौट कर आई नहीं
और मैं कर भी चुका हूँ अपना अज़्म-ए-आख़िरी !
जी में आई है लगा दूँ एक बे-बाकाना जस्त
उस दरीचे में से जो
झाँकता है सातवीं मंज़िल से कु-ए-बाम को !

शाम से पहले ही कर देता था मैं
चाट कर दीवार को नोक-ए-ज़बाँ से ना-तावाँ
सुब्ह होने तक वो हो जाती थी दोबरा बुलंद
आज तो आखिर हम-आगोश-ए-ज़मीं हो जाएगी !
नून मीम राशिद
About the poet

नून मीम राशिद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from नून मीम राशिद

  1. हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ - नून मीम राशिद

    हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछहै वो शिद्दत-ए-इंतिज़ार न पूछ

    12.4K reads
  2. जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे - नून मीम राशिद

    जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजेये ज़िंदगी है तो फिर ज़िंदगी को क्या कीजे

    12.4K reads
  3. तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा - नून मीम राशिद

    तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहादिल में तेरे वो ज़ौक़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

    12.4K reads
  4. अबू लहब की शादी - नून मीम राशिद

    शब-ए-शफ़ाफ़-ए-अबू-लहब थी मगर ख़ुदा या वो कैसी शब थीअबू-लहब की दुल्हन जब आई तो सर पे ईंधन गले में

    12.4K reads
  5. अजनबी औरत - नून मीम राशिद

    एशिया के दूर उफ़्तादा शबिस्तानों में भीमेरे ख़्वाबों में कोई रूमाँ नहीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like