जमाना खुदा है - नून मीम राशिद

नून मीम राशिदनून मीम राशिद

5 min read · 12.4K reads

ज़माना ख़ुदा है उसे तुम बुरा मत कहो
मगर तुम नहीं देखते ज़माना फ़क़त रेस्मान-ए-ख़याल
सुबुक-माया नाज़ुक तवील
जुदाई की अर्ज़ां सबील !
वो सुब्हें जो लाखों बरस पेश्‍तर थीं
वो शामें जो लाखों बरस बाद होंगी
उन्हें तुम नहीं देखते देख सकते नहीं
के मौजूद हैं अब भी मौजूद हैं वो कहीं
मगर ये निगाहों के आगे जो रस्सी तनी है
उसे देख सकते हो और देखते हो
के ये वो अदम है
जिसे हस्त होने में मुद्दत लगेगी
सितारों के लम्हे सितारों के साल !

मेरे सहन में एक कम-सिन बनफ़्शे का पौदा है
तय्यारा कोई कभी उस के सर पर से गुज़रे
तो वो मुस्कुराता है और लहलहाता है
गोया वो तय्यारा उस की मोहब्बत में
अहद-ए-वफ़ा के किसी जब्र-ए-ताक़त-रूबा से ही गुज़रा !
वो ख़ुश-एतिमादी से कहता है
लो देखो कैसे इसी एक रस्सी के दोनों किनारों
से हम तुम बँधें हो !
ये रस्सी न हो तो कहाँ हम में तुम में
हो पैदा ये राह-ए-विसाल ?
मगर हिज्र के इन वसीलों को वो देख सकता नहीं
जो सरासर अज़ल से आबाद तक तने हैं !
जहाँ ये ज़माना हनूज़-ए-ज़माना
फ़क़त इक गिरह है !
नून मीम राशिद
About the poet

नून मीम राशिद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from नून मीम राशिद

  1. हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ - नून मीम राशिद

    हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछहै वो शिद्दत-ए-इंतिज़ार न पूछ

    12.4K reads
  2. जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे - नून मीम राशिद

    जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजेये ज़िंदगी है तो फिर ज़िंदगी को क्या कीजे

    12.4K reads
  3. तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा - नून मीम राशिद

    तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहादिल में तेरे वो ज़ौक़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

    12.4K reads
  4. अबू लहब की शादी - नून मीम राशिद

    शब-ए-शफ़ाफ़-ए-अबू-लहब थी मगर ख़ुदा या वो कैसी शब थीअबू-लहब की दुल्हन जब आई तो सर पे ईंधन गले में

    12.4K reads
  5. अजनबी औरत - नून मीम राशिद

    एशिया के दूर उफ़्तादा शबिस्तानों में भीमेरे ख़्वाबों में कोई रूमाँ नहीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like