विर्सा - नज़्म

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

बेटियाँ भी तो माओं जैसी होती हैं

ज़ब्त के ज़र्द आँचल में अपने

सारे दर्द छुपा लेती हैं

रोते रोते हंस पड़ती हैं

हँसते हँसते दिल ही दिल में रो लेती हैं

ख़ुशी की ख़्वाहिश करते करते

ख़्वाब और ख़ाक में अट जाती हैं

सौ हिस्सों में बट जाती हैं

घर के दरवाज़े पर बैठी

उम्मीदों के रेशम बुनते सारी उम्र गँवा

देती हैं

मैं जो गए दिनों में

माँ की ख़ुश-फ़हमी पे हंस देती थी

अब ख़ुद भी तो

उम्र की गिरती दीवारों से टेक लगाए

फ़स्ल ख़ुशी की बोती हूँ

और ख़ुश-फ़हमी काट रही हूँ

जाने कैसी रस्म है ये भी

माँ क्यों बेटी को विर्से में

अपना मुक़द्दर दे देती है

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like