रिलीफ़ कैम्प में दीवाली - नोमान शौक़

नोमान शौक़नोमान शौक़2 Sept 1965

3 min read · 12.4K reads

मक्खी की तरह पड़ी है
आपकी चाय की प्याली में
हमारी वफ़ादारी

हम
जो बाबर की औलादें नहीं
बाहर निकलना चाहते हैं
पूर्वाग्रह और पाखंड के इस मक़बरे से

आख़िर
कब तक सुनते रहेंगे हम
इतिहास के झूठे खंडहरों में
अपनी ही चीत्कार की अनुगूँज

आप
जो बंसी बजा रहे हैं
गणतन्त्र रूपी गाय की पीठ पर बैठे
शहर के सबसे पुराने क़ब्रिस्तान से
उठती ये आवाजें
सुनाई दे रही हैं आपको !!
नोमान शौक़
About the poet

नोमान शौक़

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like