एक ख्वाबों का करबला होगा - नोमान शौक़

नोमान शौक़नोमान शौक़2 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

एक ख़्वाबों का करबला होगा
ख़ुश्क आँखों में और क्या होगा

पेड़ साहिल पे जो खड़ा होगा
राह मौज़ों की देखता होगा

सैकड़ों लोग चाँद से होंगे
कोई लेकिन न आप सा होगा

आसमां पर तो अब्र रोता है
मोर जंगल में नाचता होगा

मुझपे अहसां कोई नहीं करना
मुझपे अहसां और क्या होगा

ये नया शहर है ख़ुदा जाने
कैसे लोगों से वास्ता होगा
नोमान शौक़
About the poet

नोमान शौक़

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like