उस से फिर क्या गिला करे कोई

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

उस से फिर क्या गिला करे कोई

जो कहे सुन के क्या करे कोई

हम भी क्या क्या कहें ख़ुदा जाने

गर हमारी सुना करे कोई

हाए वो बातें प्यार की शब-ए-वस्ल

भूले क्या याद क्या करे कोई

लोग क्यूँ पूछते हैं हाल मिरा

ज़िक्र किस बात का करे कोई

दर्द-ए-दिल का इलाज हो किस से

यूँ मसीहा हुआ करे कोई

बेवफ़ा गर कहूँ तो कहते हैं

क्या हर इक से वफ़ा करे कोई

जाए गर जाँ तो सौ हैं तदबीरें

जाए गर दिल तो क्या करे कोई

कोई अपनी ख़ता तो हो मालूम

उज़्र किस बात का करे कोई

दिल का कुछ हाल ही नहीं खुलता

गर मरज़ हो दवा करे कोई

कभी मैं ने भी कुछ कहा तुम से

न सुनो, कुछ कहा करे कोई

तुम से बे-रहम पर न दिल आए

और आए तो क्या करे कोई

सैकड़ों बातें कह के कहते हैं

फिर हमें क्यूँ ख़फ़ा करे कोई

कोई कब तक न दे जवाब तुम्हें

चुपका कब तक सुना करे कोई

शिकवा उस बुत का हर किसी से 'निज़ाम'

उस से कह दे ख़ुदा करे कोई

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like