क्यूँ नासेहा उधर को न मुँह कर के सोइए

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

क्यूँ नासेहा उधर को न मुँह कर के सोइए

दिल तो कहे है साथ ही दिलबर के सोइए

घबरा के उस का कहना वो हाए शब-ए-विसाल

बस बस ज़रा अब आप तो हट कर के सोइए

मैं आप से ख़फ़ा हूँ कि तुम रूठे हो पड़े

बोहतान मेरे सर पे न यूँ धर के सोइए

सोते में भी जो देखिए तो चौंक ही उठे

किस तरह साथ ऐसे सितमगर के सोइए

तुम लुत्फ़-ए-नश्शा देखो ज़रा तुम को देखें हम

क्या लुत्फ़ है कि लेते ही साग़र के सोइए

मशहूर है कि सूली पे भी नींद आती है

या-रब शब-ए-फ़िराक़ में क्यूँकर के सोइए

तकिया तो आप सर के तले रोज़ रखते हैं

अब हाथ मेरे रख के तले सर के सोइए

वो मुस्कुरा रहे हो लो वो आँख खुल गई

यूँ कौन मानता है कि जग कर के सोइए

पास-ए-अदू तो देखो हमें हुक्म है 'निज़ाम'

शब को कहें न पास मिरे घर के सोइए

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like