क्यूँ करते हो ए'तिबार मेरा

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

क्यूँ करते हो ए'तिबार मेरा

मा'लूम है तुम को प्यार मेरा

ये ख़ैर है आज कुछ तो कहिए

क्यूँ ज़िक्र है बार बार मेरा

इक बात में फ़ैसला है तुम से

रंजीदा है दिल हज़ार मेरा

तेरा नहीं ए'तिबार मुझ को

तू भी न कर ए'तिबार मेरा

शायद कि न हो तुम अपने बस के

दिल पर तो है इख़्तियार मेरा

मुझ को न हो रश्क ग़ैर-मुमकिन

तू और हो दोस्त-दार मेरा

कुछ समझे हुए हैं अपने दिल में

सुनते नहीं हाल-ए-ज़ार मेरा

वो हाए बिगड़ के उस का जाना

रोना वहीं ज़ार-ज़ार मेरा

कल तक तो 'निज़ाम' ये न था हाल

दिल आज है बे-क़रार मेरा

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like