ख़बर नहीं कई दिन से वो दिक़ है या ख़ुश है

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

ख़बर नहीं कई दिन से वो दिक़ है या ख़ुश है

ख़ुशी तभी हो कि जब सुन लूँ दिल-रुबा ख़ुश है

ज़रा भी बिगड़े तो बिगड़े ज़माना सब मुझ से

ख़ुशी है वो तो हर इक दोस्त आश्ना ख़ुश है

पड़ा हूँ जब से कि बीमार हो के मैं घर में

हर एक ग़ैर अदावत से फिरता क्या ख़ुश है

मगर है उस की इनायत तो ग़म नहीं कुछ भी

वो मुझ से ख़ुश रहे बस फिर तो दिल मिरा ख़ुश है

मैं एक ग़म नहीं सौ जान पर उठा लूँगा

मिरे सताने से कह दे कि दिल तिरा ख़ुश है

सबब तो कुछ नहीं मालूम हाए क्या मैं करूँ

वो आप ही आप कई दिन से मुझ से ना-ख़ुश है

वो बात कौन सी है जो नहीं समझते हम

फ़रेब दे के हमें क्यूँ तू बेवफ़ा ख़ुश है

'निज़ाम' कौन सा दिन हो जो वाँ पे जाऊँ मैं

कहें वो हँस के मिज़ाज अब तो आप का ख़ुश है

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like