कहने से न मनअ' कर कहूँगा

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

कहने से न मनअ' कर कहूँगा

तू मेरी न सुन मगर कहूँगा

तुम आप ही आए यूँ ही सच है

नाले को न बे-असर कहूँगा

गर कुछ भी सुनेंगे वो शब-ए-वस्ल

क्या क्या न में ता-सहर कहूँगा

कहते हैं जो चाहते हैं दुश्मन

मैं और तुम्हें फ़ित्ना-गर कहूँगा

कहते तो ये हो कि तू है अच्छा

मानोगे बुरा अगर कहूँगा

यूँ देख के मुझ को मुस्कुराना

फिर तुम को मैं बे-ख़बर कहूँगा

इक बात लिखी है क्या ही मैं ने

तुझ से तो न नामा-बर कहूँगा

कब तुम तो कहोगे मुझ से पूछो

मैं बाइस-ए-दर्द-ए-सर कहूँगा

तुझ से ही छुपाऊँगा ग़म अपना

तुझ से ही कहूँगा गर कहूँगा

मालूम है मुझ को जो कहोगे

मैं तुम से भी पेश-तर कहूँगा

हैरत से कुछ उन से कह सकूँगा

भूलूँगा का इधर उधर कहूँगा

कुछ दर्द-ए-जिगर का होगा बाइस

क्यूँ तुझ से मैं चारा-गर कहूँगा

अब हाल-ए-'निज़ाम' कुछ न पूछो

ग़म होगा तुम्हें भी गर कहूँगा

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like