फ़िक्र यही है हर घड़ी ग़म यही सुब्ह ओ शाम है

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.5K reads

फ़िक्र यही है हर घड़ी ग़म यही सुब्ह ओ शाम है

गर न मिला वो कुछ दिनों काम यहाँ तमाम है

अब हैं हमारे नाम पर सैकड़ों गालियाँ ये लुत्फ़

कहते थे तुम मियाँ मियाँ वो ही तो ये ग़ुलाम है

ख़ैर न मिलिए रोज़ रोज़ यूँही सही कभी कभी

उस से भी इंहिराफ़ है इस में भी कुछ कलाम है

ऐ दिल-ए-बे-क़रार कुछ कर वो रुके तो रुकने दे

फ़ाएदा इज़्तिराब से सब्र का ये मक़ाम है

कोई कहे बुरा भला कोई अदू हो या हो दोस्त

और किसी से काम क्या आप से मुझ को काम है

हाए हर इक की वो सुने कुछ मैं कहूँ तो ये कहे

आप न मुझ से कुछ कहें आप से कब कलाम है

आज हैं हम तो जाँ-ब-लब कल को गर आए भी हुसूल

तुम को किसी से क्या ग़रज़ अपनी ख़ुशी से काम है

ये भी ग़ज़ब का रश्क है ख़त तो है नाम-ए-ग़ैर पर

और लिफ़ाफ़े पर लिखा सहव से मेरा नाम है

किस को क्या शहीद-ए-नाज़ किस की हुई वफ़ा पसंद

कहते हैं उन के दर पर आज ख़ल्क़ का अज़दहाम है

अब हैं फ़रेब किस लिए होगा यक़ीं किसी को अब

तुम से वफ़ा की आरज़ू ये भी ख़याल-ए-ख़ाम है

तौबा का याँ किसे ख़याल मय को समझते हैं हलाल

जिस के लिए हराम है उस के लिए हराम है

दिन हो तो आफ़तें ये कुछ रात हो तो ये कुछ सितम

कैसी हमारी सुब्ह है कैसी हमारी शाम है

हिज्र के वो सितम सहे अब न रही हवा-ए-वस्ल

हाल यही है नामा-बर ये ही मिरा पयाम है

सुन के मिरी फ़ुग़ाँ का शोर पूछा किसी ने कौन है

बोले सुना न होगा क्या, ये तो वही 'निज़ाम' है

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल