दिल लगे हिज्र में क्यूँ कर मेरा

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

दिल लगे हिज्र में क्यूँ कर मेरा

दिल तिरा सा नहीं पत्थर मेरा

यूँ तो रूठे हैं मगर लोगों से

पूछते हाल हैं अक्सर मेरा

राह निकलेगी न कब तक कोई

तिरी दीवार है और सर मेरा

कहते हैं आह की देखें तासीर

न हुआ वस्ल मयस्सर मेरा

ये तो कह कौन सी तदबीर न की

न हुआ तू ही सितमगर मेरा

क्या सुनूँ ऐ दिल-ए-बद-ज़न तेरी

दोस्त है तो वो मुक़र्रर मेरा

लुत्फ़ रंजिश के दिखाता तुम को

क्या कहूँ बस नहीं दिल पर मेरा

उन्हें मिलना नहीं मुझ से मंज़ूर

किस की तक़्सीर मुक़द्दर मेरा

पूछना क्या है चलें जाएँ आप

ज़ोर चलता नहीं तुम पर मेरा

ग़ैर का हाल है कहना मंज़ूर

कहते हैं ज़िक्र मिला कर मेरा

रश्क-ए-दुश्मन का गिला करता हूँ

है क़ुसूर इस में सरासर मेरा

ख़्वाहिश-ए-दिल कहीं बर आए 'निज़ाम'

दिल कई दिन से है मुज़्तर मेरा

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like